क्षेत्रीय
05-Sep-2025
...


पर्यूषण महापर्व के नौवें दिन उत्तम अकिंचन धर्म मनाया महाराजपुर (ईएमएस) । मध्यप्रदेश के सागर जिले में देवरी क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर में दशलक्षण महापर्व बड़े उत्साह से साथ मनाया जा रहा है। जिसमें श्री 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर एवं श्री 1008 पाश्वनाथ दिगम्बर जैन छोटा मंदिर में दशलक्षण महापर्व के नौवें दिन उत्तम अकिंचन मनाया गया। प्रातः काल में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन हुई, तदोपरांत पार्शवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पुरानी धर्मशाला में विदुषी सौम्या दीदी एवं साक्षी दीदी द्वारा तत्त्‌वार्थ सूत्र का वाचन किया गया। जिसमें उत्तम अकिंचन धर्म के नौवें दिन सौम्या दीदी एवं साक्षी दीदी ने बताया कि दशलक्षण धर्म मे उत्तम आकिंचन धर्म सम्पूर्ण पर पदार्थों पर वस्तुओं को अपनी आत्मा से भिन्न जानकर उनका त्याग कर देना उत्तम आकिंचन है। सच्चे मुनि पिछी, कमण्डल व शास्त्र (जो संयम शौच व अध्ययन के साधन हैं) रखने पर भी उनके प्रति किंचित ममत्व भाव नहीं रखते यह उनका आकिंचन्य धर्म है व पर पदार्थों से विरक्ति रखते हैं एवं अपने आकिंचन्य स्वभाव में लीन रहते हैं।श्री 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर एवं श्री 1008 पाश्वनाथ जैन छोटा जैन मंदिर (सोधिया मोहल्ला) में समस्त सकल जैन समाज द्वारा पूजन अभिषेक शांतिधारा, विधान कर पुण्यार्जक प्राप्त कर, भैया जी द्वारा दोपहर 2 बजे से तत्त्त्वार्थ सूत्र का वाचन हुआ। जिसमें संयम काल में जिनेन्द्र देव की भक्ति नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर प्रथम जैन दमोह (जैन आइडल विनर) के द्वारा एवं पार्शवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में संगीतकार स्वतंत्र सोनी, नीरज लखेरा, सुमित साहू महाराजपुर द्वारा शाम 7 बजे से महाआरती हुई, रात्रि 8 बजे से विद्वान श्री सम्यक जैन खंडेरी (सांगानेर वाले) द्वारा एवं छोटे मंदिर में विदुषी सौम्या दीदी एवं साक्षी दीदी (सांगानेर वाली) द्वारा प्रवचन हुए, एवं संजय क जैन कलाकार (भोपाल वालों) द्वारा रात्रि 9 बजे से 10 बजे तक कलाकार द्वारा संस्कारों का महत्व पर्यूषण पर्व की आखिरी नाट्य कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी एवं छोटे मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का लाभ लिया। सकल दिगम्बर जैन समाज महाराजपुर द्वारा उत्साह पूर्वक पुण्य लाभ लिया। निखिल सोधिया/ईएमएस/05 सितंबर2025