अंतर्राष्ट्रीय
07-Sep-2025
...


बैंकॉक,(ईएमएस)। थाईलैंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। देश की सबसे युवा प्रधानमंत्री रहीं पैटोंगटॉर्न शिनावात्रा को अदालत के आदेश पर पद से हटाए जाने के बाद अनुतिन चार्नविराकुल ने रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। संसद ने उन्हें दो दिन पहले ही चुना था और अब शाही अनुमोदन मिलने के बाद वे आधिकारिक रूप से देश की कमान संभाल चुके हैं। गौरतलब है कि पैटोंगटॉर्न शिनावात्रा केवल एक साल ही प्रधानमंत्री पद पर रह सकीं। अदालत ने पड़ोसी देश कंबोडिया के सीनेट अध्यक्ष हुन सेन के साथ उनकी कथित लीक हुई फोन कॉल को नैतिकता नियमों का उल्लंघन मानते हुए उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया। विवाद गहराने के बाद उन्होंने इस्तीफा भी दे दिया और उनकी पार्टी ने गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया। अनुतिन चार्नविराकुल ने संभाली कमान 58 वर्षीय अनुतिन पहले पैटोंगटॉर्न की कैबिनेट में उप प्रधानमंत्री थे। अब प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी भूमजैथाई के मुख्यालय में आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र ग्रहण किया। इस मौके पर संभावित गठबंधन दलों के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। हिदायत/ईएमएस 07सितंबर25