राज्य
09-Sep-2025
...


हार्वेस्टर चलाने का करता था काम, पुलिस कर रही जांच जबलपुर, (ईएमएस)। सिहोरा थाना अतंर्गत हिरन नदी में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई| मृतक की शिनाख्त पंजाब निवासी 25 वर्षीय सिंकदर के रुप में हुई| पुलिस मर्ग कायम कर मामलें की जांच कर रही है| सिहोरा थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि पंजाब से आकर सिहोरा क्षेत्र में हार्वेस्टर चलाने वाले सिकंदर सिंह की लाश हिरन नदी में मुरेठ के पास मिली है। हिरन नदी में सिकंदर की लाश होने की सूचना हार्वेस्टर मालिक सुखविंदर सिंह द्वारा दी गई थी। सिकंदर क्यों और किन परिस्थितियों में नदी में डूबा इसकी जांच कराई जा रही है| शव का पंचनामा के दौरान मृतक के शरीर में कहीं भी चोटें के निशान नहीं पाए गए है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा| पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है| मर्ग कायम कर मामलें को जांच में लिया गया है| सुनील साहू / मोनिका / 09 सितबंर 2025/ 06.33