राष्ट्रीय
09-Sep-2025


शिमला(ईएमएस)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के आनी में लैंडस्लाइड से टूटे घर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इस हादसे में घर के मालिक शिवराम की पत्नी, बेटा-बहू और 5 व 7 साल के पोता-पोती की मौत हो गई, जबकि शिवराम, उनके भाई और भाभी तो सुरक्षित निकाला गया। यह हादसा सोमवार रात ढाई बजे हुआ। दो भाईयों का परिवार रात में घर पर सो रहा था। अचानक पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। इससे दोनों भाईयों का मकान मलबे में दब गया। इसके बाद, रात तीन बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हादसे में घायल तीनों का नजदीक के अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस लैंडस्लाइड में गांव के 3 अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है। विनोद उपाध्याय / 09 सितम्बर, 2025