खेल
13-Sep-2025
...


नई दिल्‍ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर कोहली ने इस बार दिल्ली प्रीमियर लीग में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। आर्यवीर विराट की तरह बल्लेबाज नहीं बल्कि लेग स्पिनर हैं। वह युजवेंद्र चहल जैसा गेंदबाज बना चाहते हैं और दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न को अपना आदर्श मानते हैं। आर्यवीर ने चहल ओर वार्न दोनों के वीडियो देखकर स्पिन की बारीकियां सीखीं। दिल्‍ली कैपिटल्‍स द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में आर्यवीर ने यह खुलासा किया है। चहल अच्छे प्रदर्शन के बाद भी करीब दो साल से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं। उन्‍होंने अपना आखिरी अंतरराष्‍ट्रीय मैच साल 2023 में खेला था। वो अगस्‍त 2023 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच में मैदान में उतरे थे। इससे पहले जनवरी 2023 में उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी एकदिवसीय मैच खेला था। चहल हालांकि आईपीएल में सक्रिय हैं। वो पंजाब किंग्‍स के लिए आईपीएल में खेलते हैं। वहीं विराट टेस्ट और टी20 से संन्यास के बाद अब केवल एकदिवसीय में ही खेलेंगे। गिरजा/ईएमएस 13 सितंबर 2025