रोहित और जोनाथन का रिकार्ड तोड़ा ओल्ड ट्रैफर्ड (ईएमएस)। इंग्लैंड के जोस बटलर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दो अहम रिकार्ड अपने नाम किये हैं। इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से बटलर ने रोहित शर्मा और जोनाथन चार्ल्स के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। बटलर ने केवल 30 गेंदों में 83 रन बनाये। वहीं 65 रन पावरप्ले में बने। बटलर ने फिल साल्ट के साथ 126 रनों की साझेदारी की। इंग्लैंड ने पावर प्ले में 100 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पावरप्ले में यह किसी बल्लेबाज का सबसे अधिक स्कोर है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के पहले छह ओवरों में 65 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बटलर का टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पॉवरप्ले में चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 73, पॉल स्टर्लिंग ने 67 और कॉलिन मुनरो ने 66 रन बनाये थे। वहीं चौथे स्थान रहे हैं हेड ने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि स्टर्लिंग और मुनरो ने क्रमशः 2020 और 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। बटलर ने 276.66 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए बटलर ने इस दौरान 276.66 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए जो किसी भी पूर्ण सदस्य टीम के खिलाफ किसी भी सलामी बल्लेबाज द्वारा 80 से अधिक रनों की सबसे तेज पारी है। उन्होंने भारत के रोहित द्वारा 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया, रोहित ने तब 35 गेंदों में शतक लगाया था। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 260 से अधिक की स्कोरिंग रेट से 80 से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 2023 में सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के लिए जोनाथन चार्ल्स के रिकॉर्ड 46 में से 118 रन को तोड़ दिया। गिरजा/ईएमएस 13 सितंबर 2025