राष्ट्रीय
15-Sep-2025


-पहली बार पांच महिलाओं को भी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी देहरादून,(ईएमएस)। उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयारी शुरु कर दी हैं। प्रदेश में हैट्रिक लगाने के लिए इस बार संगठन में युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे और गहन मंथन के बाद बीजेपी ने उत्तराखंड में अपनी नई टीम घोषित की है। इस नई टीम में पहाडी और मैदानी का संतुलन नजर आ रहा है। वहीं पहली बार पांच महिलाओं को भी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में एक तरफ लगातार दो बार सत्ता पर काबिज रहने वाली बीजेपी विधानसभा चुनाव में फैक्ट्री बनाने के लिए भी जुड़ गई है इनमें से कई पुराने चेहरों को भी संगठन ने लगातार बनाए रखा है तो वहीं राष्ट्रीय स्तर पर संगठन से जुड़े चेहरों को भी प्रदेश की सूची में शामिल किया गया है। वहीं सांसदों के करीबियों के नाम भी सूची में शामिल किए गए हैं, जिससे यह साबित होता है कि उनकी भागीदारी भी तय की गई है। संगठन में पहली बार महिला महामंत्री के पद पर दीप्ति रावत को जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर भी महिला नेताओं को लाया गया है। इस नई टीम में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान पर पार्टी ने भरोसा जताया है। जबकि प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर पुनीत मित्तल को और प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान को भी संगठन ने तीसरी बार जिम्मेदारी सौंपी है। विधायक आशा नौटियाल और डॉ स्वराज विद्वान को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। जबकि दीपिका बोहरा और नेहा जोशी को प्रदेश मंत्री बनाया है। अनिल गोयल, राजेंद्र बिष्ट, श्रीपाल राणा, आशा नौटियाल, स्वामी यतीश्वरानंद, डॉ. स्वराज विद्वान, शैलेंद्र सिंह बिष्ट और राकेश गिरी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। दीप्ति रावत, कुंदर परिहार और तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। सतीश लखेड़ा, आदित्य चौहान, नलिन भट्ट, दीपिका बोहरा, नेहा जोशी, गुंजन सुखीजा, निर्मल मेहरा और गौरव पांडे को प्रदेश मंत्री बनाया गया है, जबकि महिला मोर्चा की रूचि चौहान भट्ट,, किसान मोर्चा के महेंद्र सिंह नेगी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेत्रपाल मौर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के बलवीर घुनियाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के डॉ.प्रेम सिंह राणा और अल्पसंख्यक मोर्चा के अनीस गौड़ को मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष, साकेत अग्रवाल को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष, जगमोहन रावत को प्रदेश कार्यालय सचिव, कौस्तुभानंद जोशी को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, सचिन अग्रवाल को प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक, सुरेश जोशी को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, मनवीर चौहान को प्रदेश मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। वहीं विनय गोयल, राजेंद्र नेगी, प्रदीप जनौटी, विकास तिवारी को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक, हिमांशु सगतानी को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, करुण दत्ता, गौरव सिंह, गंधार अग्रवाल, लाल सिंह कोरंगा को प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक और प्रवीण लेखवार को प्रदेश आईटी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिराज/ईएमएस 15सितंबर25