क्षेत्रीय
15-Sep-2025


- हरदा के थाना रहटगाँव क्षेत्र में 80 वर्षीय वृद्ध महिला घर का रास्ता भटकी, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया हरदा(ईएमएस)। हरदा के थाना रहटगाँव क्षेत्र के नजरपुरा गाँव में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला मिली हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15-09-2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रहटगाँव थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक राजीव राठौर एवं पायलेट पवन त्रिपाठी ने मौके पर पहुँचकर 80 वर्षीय वृद्ध महिला को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बताया कि 80 वर्षीय वृद्ध महिला स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी । डायल-112 जवानों द्वारा आसपास वृद्ध महिला के परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि महिला छीरपुर गाँव की रहने वाली हैं। डायल-112 जवानों ने पीड़ित वृद्ध महिला को एफ आर व्ही वाहन से लेकर छीरपुर गाँव पहुँचे। जहाँ वृद्ध महिला के परिजन मिले, जिन्हें वृद्ध महिला द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। जुनैद / हरि / 15 सितम्बर, 2025