मनोरंजन
16-Sep-2025
...


मुंबई (ईएमएस)। एक समय था जब एक्टर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के रिश्ते बॉलीवुड में सुर्खियों में छाए रहते थे। हाल ही में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का एक पुराना वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में नीतू अपने बेटे को डिफेंड करते हुए दिखाई देती हैं। नीतू कपूर वीडियो में कहती नजर आती हैं, “मुझे नहीं लगता कि रणबीर की कई गर्लफ्रेंड्स थीं। उसकी सिर्फ एक गर्लफ्रेंड थी और वह दीपिका थी। मुझे लगता है कि उनके रिश्ते में कुछ कमी रह गई थी। शायद रणबीर खुश नहीं था और रिश्ता खत्म करना चाहता था। अगर रिश्ता परफेक्ट होता तो ब्रेकअप नहीं होता। हर किसी की जिंदगी में रिश्ते आते हैं और चले जाते हैं।” नीतू के इस बयान पर सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे मां का स्वाभाविक पक्ष मान रहे हैं, तो कुछ इसे ‘राजा बेटा सिंड्रोम’ बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कुछ कमी थी? जी मैम, आपके बेटे का इमोशनल इंटेलिजेंस कमी थी।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “कटरीना और दीपिका दोनों अपने लिए खड़े होने वाली महिलाएं हैं। यही वजह रही कि नीतू ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।” कुछ ने नीतू के बयान को भारतीय मांओं की सोच से जोड़ते हुए लिखा, “हर मां को लगता है कि उसका बेटा सबसे शरीफ है।” वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि उन्हें राष्ट्रीय मंच पर अपने बेटे के रिश्तों पर चर्चा करने की जरूरत ही क्यों थी। यह पहला मौका नहीं है जब नीतू और रणबीर के रिश्ते पर सोशल मीडिया पर चर्चा हुई हो। सुदामा/ईएमएस 16 सितंबर 2025