-ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर सबसे अधिक परेशानी कोरबा (ईएमएस) कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था दिन-प्रतिदिन चरमरा रही है। लगभग प्रतिदिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। शाम को सड़क पर यातायात का दबाव अधिक बढ़ जाता है, दिन में यातायात नियमों की अनदेखी भी अधिक होती है। सबसे गंभीर स्थिति शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर है। यहां यातायात नियम का पालन नहीं हो रहा है। इसे तोड़ने में छोटी-बड़ी सभी गाड़ियों के चालक आगे हैं। लोग यातायात नियम का पालन करें, इसके लिए ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर अलग-अलग दिशाओं में यातायात संकेतक लगाए गए हैं। इसका मकसद यातायात नियमों का पालन कराना है। एक दिशा से जब यातायात संकेतक हरी होती है, तब गाड़ियां आगे बढ़ती है। इस दौरान तीन दिशाओं का संकेतक लाल होता है। लेकिन अभी यहां रेड सिग्नल को जप करने के मामले बढ़ गए हैं। यातायात पुलिस की मौजूदगी में भी लोग संकेतक जंप करने से नहीं चुकते। पुलिस ऐसे लोगों को देखकर सीटी बजाती है बावजूद इसके लोग नियमों की अनदेखी कर संकेतक तोड़कर आगे निकल जाते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।