ग्वालियर ( ईएमएस ) । भारतीय मजदूर संघ व राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रमिकों का सम्मान करेगा। इसके साथ ही ई श्रम कार्ड भी बनवाए जाएंगे। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दलोपंत ठेगाड़ी सभागार में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सुरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि राजमाता कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का आयोजन किया जाएय। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में योग का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दूसरे सत्र में 8 श्रमिकों का सम्मान किया जाएगा। उसके बाद दत्तोपंत रोगही राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड की टीम द्वारा ईश्रम कार्ड बनाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के करीब 1000 अभिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नारायण सिंह कुशवाहा कैबिनेट मंत्री, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा उपस्थित रहेंगे।