- सोना 1,10,000 के नीचे; चांदी भी हुई सस्ती नई दिल्ली (ईएमएस)। इस सप्ताह लगातार दो दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद बुधवार को सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखी गई। घरेलू वायदा बाजार (एमसीएक्स) में शुरुआती कारोबार में दोनों धातुओं के भाव कमजोर नजर आए। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार (कॉमेक्स) में भी शुरुआती तेजी के बाद भाव लुढ़क गए। एमसीएक्स पर अक्टूबर वायदा सोना 200 रुपए की गिरावट के साथ 1,09,956 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 272 रुपए की गिरावट के साथ 1,09,884 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इसने 1,09,956 रूपए का उच्चतम और 1,09,854 रुपए का न्यूनतम स्तर छुआ। गौरतलब है कि मंगलवार को यह 1,10,666 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। इसी तरह चांदी का दिसंबर वायदा 1,334 रुपए की गिरावट के साथ 1,27,486 रुपए पर खुला। वर्तमान में यह 1,27,493 रुपए पर कारोबार कर रही है। इसने दिन में 1,27,563 रुपए का उच्च और 1,27,201 रुपए का न्यूनतम स्तर बनाया। इस सप्ताह चांदी 1,30,450 रुपए प्रति किलो तक गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यही रुख देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोना 3,727.30 डॉलर प्रति औंस पर खुला, लेकिन जल्द ही 3,717.70 डॉलर तक फिसल गया। चांदी भी 42.87 डॉलर से गिरकर 42.34 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। सतीश मोरे/17सितंबर ---