नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा दक्षिणी जोन ने मंडावली वार्ड में आवारा कुत्तों के लिए टीकाकरण अभियान आयोजित किया। निगम की टीम ने 150 कुत्तों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए। पार्षद शशि चांदना ने बताया कि क्षेत्र में कुत्तों की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया। निगम शेल्टर होम बनाने की योजना पर भी काम कर रहा है ताकि कुत्तों और नागरिकों दोनों को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि आम लोगों को रेबीज से बचाना है। कुत्ते जब आम लोगों को कटते हैं तो व्यक्ति को रेबीज में फैलने का खतरा सताता है उन्होंने कहा कि निगम शेल्टर होम बनाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। खतरनाक कुत्तों को शेल्टर में रखा जाएगा, ताकि आम लोगों के साथ वह कुत्ते भी सुरक्षित रहें। फीडिंग प्वाइंट भी बनाएं जाएंगे। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/18/सितम्बर/2025