मनोरंजन
19-Sep-2025
...


मुंबई (ईएमएस)। सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु अपने नए अंदाज से फैंस का दिल जीत रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में वह अपने नए गाने ‘बथाथा बथाथा’ पर लिपसिंक करती नजर आ रही हैं। लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में सजी त्रिशा कर मधु का यह लुक उनके फैंस को बेहद भा रहा है। खुले बाल और आत्मविश्वास से भरे उनके एक्सप्रेशन्स ने वीडियो की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। गाने के हर एक बोल पर उनका लिपसिंक और डांस मूव्स दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। त्रिशा कर ने पोस्ट के कैप्शन में केवल गाने का नाम ‘बथाथा बथाथा’ लिखा, जिसे देखकर उनके चाहने वाले उत्साहित हो गए। यह गाना भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसे राकेश मिश्रा और नेहा राज ने अपनी आवाज दी है, इसके बोल बिट्टू मिश्रा ने लिखे हैं और संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। गाने में खुद त्रिशा कर मधु ने परफॉर्म किया है, जबकि वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें ‘गॉर्जियस’ कहा, तो किसी ने ‘ब्यूटी क्वीन’ का खिताब दे दिया। इससे पहले भी त्रिशा कर मधु ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह भोजपुरी गाने ‘जवानी 4 दिन के’ पर लिपसिंक करती दिखी थीं। इस गाने को श्रृष्टि भारती ने गाया है और इसके बोल इमरान भाई ने लिखे हैं। इसका संगीत अंकुश कुमार ने तैयार किया और वीडियो का निर्देशन आजाद खान ने किया था। इस वीडियो को भी फैंस ने खूब सराहा था। भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकारा त्रिशा कर मधु का नाम उन कलाकारों में शामिल है, जो अपने हर अंदाज से दर्शकों को आकर्षित करती हैं। वह पहले ही ‘ए दूल्हा महाराज’, ‘कमर धके झूलअ’, ‘नदी बीचे कमरिया डोले’, ‘पहिले से जुठ बा’, ‘मन राखा मेहरारू के’ और ‘छोट बाटे लहंगा चोली’ जैसे गानों से अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनकी खासियत यह है कि वह अपने एक्सप्रेशन्स और एनर्जी से हर गाने को खास बना देती हैं। यही कारण है कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और वीडियो शेयर होते ही वायरल होने लगते हैं। सुदामा/ईएमएस 19 सितंबर 2025