ट्रेंडिंग
14-Oct-2025
...


भोजपूरी अभिनेता पवन सिंह और सिंगर मैथिली ठाकुर का नाम नहीं नई दिल्ली,(ईएमएस)। एनडीए गठबंधन की प्रमुख पार्टी बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली सूची जारी की है, इसमें कुल 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से उतारा गया है। हालांकि, पार्टी की पहली सूची में भोजपूरी अभिनेता पवन सिंह और सिंगर मैथिली ठाकुर का नाम नहीं है। बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 9 महिलाओं को भी टिकट दिया है। इसमें रेणु देवी, गायत्री देवी, देवंती यादव और रमा निषाद जैसी उम्मीदवार शामिल हैं। सूची में अन्य प्रमुख नामों में रेणु देवी (बेतिया), प्रमोद कुमार सिन्हा (रक्सौल), श्यामबाबू प्रसाद यादव (पिपरा), नीतीश मिश्रा (झंझारपुर) सहित कई नेताओं को टिकट मिला है। इनके अलावा राम कृपाल यादव को दानापुर सीट से पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं आरा से अमरेन्द्र प्रताप सिंह का टिकट कट दिया गया है। वहीं रत्नेश कुशवाहा को पटना साहिब से टिकट दिया गया है। यह सूची केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे। बीजेपी की पहली सूची में बथनाहा से अनिल कुमार राम परिहार, गायत्री देवी सीतामढ़ी, सुनील कुमार पिंटू बेनीपट्टी, विनोद नारायण झा खजौली, अरुण शंकर प्रसाद को बिस्फी, हरिभूषण ठाकुर बचौल को राजनगर, सुजीत पासवान को झंझारपुर, नीतीश मिश्रा को छातापुर, नीरज कुमार सिंह बबलू को नरपतगंज, देवंती यादव को फारबिसगंज, विद्यासागर केसरी को सिकटी, विजय कुमार मंडल को किशनगंज, स्वीटी सिंह को बनमनखी, कृष्ण कुमार ऋषि को पूर्णिया, विजय कुमार खेमका को कटिहार, तारकिशोर प्रसाद को प्राणपुर, निशा सिंह को कोढ़ा, कविता देवी को सहरसा, आलोक रंजन झा को गौरा बौराम, सुजीत कुमार सिंह को दरभंगा, संजय सरावगी को केवटी, मुरारी मोहन झा को जाले, जीवेश मिश्रा को औराई, रमा निषाद को कुढ़नी, केदार प्रसाद गुप्ता को बरुराज, अरुण कुमार सिंह को साहेबगंज, राजू कुमार सिंह को बैकुंठपुर, मिथिलेश तिवारी को सीवान, मंगल पांडेय को दरौंदा, कर्णजीत सिंह को गोरेयाकोठी, देवेश कांत सिंह को तरैया, जनक सिंह को अमनौर, कृष्ण कुमार मंटू को हाजीपुर, अवधेश सिंह को लालगंज, संजय कुमार सिंह को पातेपुर, लखेंद्र कुमार रौशन को मोहिउद्दीननगर, राजेश कुमार सिंह को बछवाड़ा, सुरेंद्र मेहता को तेघड़ा, रजनीश कुमार को बेगूसराय, कुंदन कुमार को भागलपुर, रोहित पांडेय को बांका, राम नारायण मंडल को कटोरिया, पूरण लाल को टुडू, तारापुर सम्राट चौधरी, मुंगेर से कुमार प्रणय, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बिहारशरीफ से सुनील कुमार दीघा, संजीव चौरसिया को बांकीपुर, नितिन नवीन को कुम्हरार, संजय गुप्ता को पटना साहिब, रत्नेश कुशवाहा को दानापुर, रामकृपाल यादव को बिक्रम, सिद्धार्थ सौरव को बड़हरा, राघवेंद्र प्रताप सिंह को आरा, संजय सिंह को टाइगर तरारी, विशाल प्रशांत को अरवल, मनोज शर्मा को औरंगाबाद, त्रिविक्रम सिंह को गुरु, उपेंद्र दांगी को गया शहर, प्रेम कुमार को वजीरगंज, बीरेंद्र सिंह को हिसुआ, अनिल सिंह को वारसलीगंज, अरुणा देवी जमुई- श्रेयसी सिंह शामिल है। आशीष दुबे / 14 अक्टूबर 2025