राष्ट्रीय
17-Oct-2025
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। सेब खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सेब में फाइबर, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर की सफाई से लेकर, दिमाग को तेज रखने और दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। खाली पेट मतलब सुबह-सुबह बिना कुछ खाए सबसे पहले एक सेब खाने से शरीर को कई रोगों से दूर रखा जा सकता हैं।सुबह खाली पेट सेब खाने से पेट की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। सेब में मौजूद घुलनशील फाइबर आंतों की सफाई करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसलिए आप सुबह खाली पेट प्रतिदिन एक सेब का सेवन कर सकते है। सेब में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और पोटैशियम हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखते हैं और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खाली पेट सेब खाया जा सकता है। सेब में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को महबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। रोजाना खाली पेट सेब खाने से आप सर्दी-जुकाम जैसे समस्याओं से राहत पा सकते हैं। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए सेब का सेवन लाभदायक हो सकता है। सेब में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो स्किन को चमकदार बनाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। खाली पेट सेब खाने से त्वचा अंदर से साफ होती है और बाल मजबूत बनते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से बालों का झड़ना भी कम होता है। एक महीने तक इसे खाने से आपकी त्वचा और बाल दोनों स्वस्थ और सुंदर दिखने लगेंगे। सेब में मौजूद फ्लैवनॉयड्स और पॉलीफेनॉल्स एंटीऑक्सिडेंट्स के रूप में काम करते हैं, जो कैंसर जैसे गंभीर बीमारियों से बचाव करते है। रोजाना सेब खाने से टाइप 2 डायबिटीज़ का खतरा 28 प्रतिशत तक कम होता है। सेब खाने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। सुदामा/ईएमएस 17 अक्टूबर 2025