क्षेत्रीय
19-Oct-2025


कल्याण, (ईएमएस)। कल्याण के शील फाटा रोड पर टाटा पावर इलाके में महानगरपालिका की एक घंटा गाड़ी ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर में दोपहिया चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल सुबह कल्याण के शील रोड इलाके में एक घंटा गाड़ी कचरा इकट्ठा करने जा रही थी। इसी दौरान घंटा गाड़ी के चालक ने सामने से आ रहे एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गाड़ी भी घंटा गाड़ी के पहियों के नीचे कुचल गई। आसपास के नागरिकों ने गंभीर रूप से घायल हुए दोपहिया वाहन चालक को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। इस भयानक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कल्याण का शील रोड हमेशा व्यस्त रहता है। इस सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम रहता है। दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। इसलिए स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। इस बीच, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) के घंटी गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस दुर्घटना को लेकर नागरिकों ने केडीएमसी के चालकों की लापरवाही पर गहरा रोष व्यक्त किया गया है। संतोष झा- १९ अक्टूबर/२०२५/ईएमएस