इंदौर (ईएमएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधान शीघ्र ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मंधाना के मंगेतर पलाथ मुच्छल ने ये बात कही है। पलाथ ने कहा कि उनकी स्मृति से शादी होने जा रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू करने के बाद से ही मंधाना छायी हुई हैं। वह खेल के साथ ही अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें कई बार पलाश के साथ देखा गया था। वहीं अब पलाश के बयान से इन दोनो के रिलेशनशिप की पुष्टि होती है। पलाश एक म्यूजिक डायरेक्टर हैं। उनका परिवार भी इंदौर में रहता है। अब वह एक फिल्म बना रहे हैं और उसी सिलसिले में यहां आये थे। वहीं मंधाना आजकल महिला विश्वकप क्रिकेट में व्यस्त हैं। 19 अक्टूबर ईएमएस 2025