राज्य
19-Oct-2025


नगर विकास की दिशा में नया कदम - सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण करतीं पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी साथ में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर हाथरस (ईएमएस)। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 33 में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत मेंडू गेट चौराहे से नयागंज चौराहे तक सीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने किया।कार्यक्रम में अध्यक्ष ने नगरवासियों से संवाद करते हुए नगर के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी तथा भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने आत्मीय स्वागत और सहयोग के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की उपस्थिति रही। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद क्षमा शर्मा, देवेंद्र शर्मा, रामजी लाल वर्मा, अशोक गोला, सुंदरम शर्मा, दिनेश सिंह नन्हे, राघवेंद्र सिंह, चंदन कुमार, श्याम प्रधान, मिलन अग्निहोत्री, वीरेंद्र सिंह कप्तान, चंद्रकांत जैन, हेमंत सेंगर, अन्नी पंडित, विवेक गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता, नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 19 अक्टूबर 2025