क्षेत्रीय
21-Oct-2025
...


गुना (ईएमएस) गुना। अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली के शुभ अवसर पर आज सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय हाट रोड पर विधि-विधान से देवी मां लक्ष्मी जी का पूजन अर्चन कर दीपावली पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने उपस्थित जनों को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर दिवाली उत्सव मनाया। जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि दीपाली पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, पूर्व मंत्री गोपीलाल जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारीक, हरिसिंह यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा, डॉ निर्मल सोनी, संतोष धाकड़, महेंद्र किरार, विकास जैन नखराली, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (सीताराम नाटानी ईएमएस)