अंतर्राष्ट्रीय
21-Oct-2025


पेरिस,(ईएमएस)। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने पेरिस की ला-सांते जेल में 5 साल की सजा शुरू की। यह फ्रांस के इतिहास में पहली बार है जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को जेल भेजा गया है। अदालत ने उन्हें 2007 के राष्ट्रपति चुनाव में लीबिया से अवैध तरीके से धन लेने के मामले में अदालत ने पांच साल कैद सुनाई है। इसमें दो साल की कठोर कैद शामिल है। सरकोजी पर आरोप था कि उन्होंने लीबिया के तत्कालीन शासक कर्नल मुअम्मर गद्दाफी सरकार से अपने चुनाव अभियान के लिए करीब 50 मिलियन यूरो (करीब 450 करोड़ रुपये) लिए थे। अदालत में साबित हुआ कि यह पैसा चुपके से लिया और इसका इस्तेमाल लोगों पर अपना राजनीतिक असर डालने में किया गया। मामले की जानकारी साल 2012 में तब सामने आई, जब लीबियाई अधिकारियों और गद्दाफी के पुत्र सैफ अल-इस्लाम ने खुलासा किया कि सरकोजी को चुनावी मदद दी गई थी। इसके बाद साल 2018 में फ्रांसीसी जांच एजेंसियों ने मामले की औपचारिक जांच शुरू की। अदालत ने 25 सितंबर 2025 को उन्हें अपराधिक साजिश का दोषी पाकर तुरंत सजा लागू करने का आदेश दिया। सरकोजी ने फैसले को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया और निर्दोष होने का दावा किया है। आशीष दुबे / 21 अक्टूबर 2025