क्षेत्रीय
22-Oct-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। बागसेवनिया इलाके में बीती देर रात दो गाड़ियों की हुई जोरदार टक्कर में रैपिडो से जा रहे ढाबे के कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छिंदवाडा में रहने वाला अमित शर्मा वृदावन ढाबे में हेल्पर का काम करता था। बीती रात ढाबे से काम निपटाने क बाद उसने घर जाने के लिए रेपिडो बुक की थी। थोड़ी देर बाद रेपिडो आने पर वह उस पर बैठक घर जाने लगा। रास्ते में उनकी बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। भिड़त में अमित को घातक चोटें आई थी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक्सीडेंट में रेपिडो का चालक और दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिये हॉस्पिटल में भर्ती कराने के साथ ही मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस रेपिडो चालक की शिकायत पर केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इधर रातीबड़ पुलिस ने बताया कि सतलापुर में रहने वाला मंजीत राणा पिता मनोज राणा (20) आईटीआई का छात्र था। बीती 9 अक्टूबर की रात वह सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे इलाक के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी हालत लगातार नाजूक होती गई आखिरकार बीते दिन उसने दम तोड़ दिया। दोनो ही हादसो में पुलिस कारणो की जॉच कर रही है। जुनेद / 22 अक्टूबर