घायलोंं को उपचार के लिए जबलपुर किया रेफर जबलपुर (ईएमएस)। कटनी के कैमोर में कल भाजपा के एक नेता पर नकाबपोश बदमाशों ने गोली दागकर उनकी हत्या कर दी थी7 इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया था। हत्यारे मोटर साइकिल पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे।घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। वारदात की सूचना मिलने के बाद से ही कटनी एसपी अभिनव विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी रही। अंतत: देर रात कजरवारा गांव के पास पुलिस ने जब बदमाशों को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। लिहाजा पुलिस को जबावी कार्यवाही करना पड़ी। ें पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए कटनी से जबलपुर रेफर किया गया है। गौरतलब हो कि कल मंगलवार को पूर्वान्ह लगभग 11 बजे कटनी के कैमोर नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास आरोपी प्रिंस और अकरम खान ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष नीलेश रजक को उस समय गोली मारी, जब वह अपनी बाइक से बाजार जा रहे थे। घटना के बाद कैमोर और विजयराघवगढ़ में बवाल मच गया था। लोगों ने बाजार बंद कर चक्काजाम कर दिया था। देर रात तक कई थानों के पुलिस बल सहित आइजी, डीआईजी और अन्य अधिकारी डेरा डाले रहे। पुलिस की टीमों को आरोपित दोनों युवकों की तलाश में लगाया गया था। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के बाद जहो उनकी तत्काल ही तलाश आरंभ कर दी गई थी वहीं मामले में लापरवाही वरतने पर कैमोर थाना प्रभारी अरविंद चौबे और प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल को लाइन अटैच किया गया है। भाजपा विधायक संजय पाठक के मुताबिक आरोपी अकरम ने लगभग एक महीने पहले सरे राह बीच चौराहे पर नीलेश रजक को जान से मारने की धमकी दी थी। एसपी अभिनय विश्वकर्मा से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के दोनों आरोपित कैमोर निवासी अकरम खान और प्रिंस जोसफ को कजरवारा से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपितों ने पुलिस पर फायर किया, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में 4 गोलियां चलीं और दोनों आरोपित घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जबलपुर रवाना किया गया है। अजय पाठक/ईएमएस 29 अक्टूबर 2025