अंतर्राष्ट्रीय
30-Oct-2025


रियो डी जेनरियो (ईएमएस)। साउथ अमेरिका के देश ब्राजील में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह पर पुलिस द्वारा छापेमारी। इस कार्रवाई में 119 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस रियो डि जनेरियो के इतिहास की सबसे घातक पुलिस कार्रवाई माना जा रहा है। रियो डि जनेरियो के पेन्हा और कॉम्प्लेक्सो डी अलेमाओ क्षेत्रों में यह छापेमारी हुई। लगभग 2,500 पुलिसकर्मियों और सैनिकों ने हेलीकॉप्टरों और बख्तरबंद वाहनों का इस्तेमाल करते हुए रेड कमांड गिरोह को निशाना बनाया। पुलिस के एक्शन के बाद हुई मौतों के बाद ब्राजील में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गवर्नर से इस्तीफे की मांग की। सरकारी मुख्यालय के सामने लोग एकत्र हुए और लाल रंग से रंगे ब्राजीलियाई झंडे लहराए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर एक खास वर्ग के लोगों को निशाना बनाने और उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। मृतकों की संख्या और शवों की अवस्था (विकृति और चाकू के घाव) को लेकर सवाल उठे। ब्राजील के उच्चतम न्यायालय, अभियोजकों और सांसदों ने गवर्नर कास्त्रो से अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान करने को कहा। वर्तमान में ब्राजील में तनाव है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। यह कार्रवाई और उसके बाद हुआ जन-विरोध ब्राजील में पुलिस की बर्बरता और मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर चल रही बहस को दर्शाता है। आशीष दुबे / 30 अक्टूबर 2025