30-Oct-2025


जबलपुर (ईएमएस)। राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस 15 नवंबर की तैयारी को लेकर गत दिवस मुख्यमंत्री आवास में बैठक संपन्न हुईए जिसमें माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री हेमंत खंडेलवाल के साथए भाजपा संगठन के पदाधिकारी तथा मध्य प्रदेश शासन के मंत्री उपस्थित थे। इस बैठक में बीजाडांडी विकासखंड के श्री संदीप कुलस्तेए जो भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यालय मंत्री हैं और सबसे कम उम्र के भाजपा प्रदेश संगठन के पदाधिकारी हैंए भी सम्मिलित हुए। बैठक के मुख्य बिंदु भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। स्व.सहायता समूहों के सम्मेलनए हस्तशिल्प प्रदर्शनी और लोक कलाओं पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 1 नवंबर से 15 नवंबर तक ग्राम पंचायतों से लेकर राजधानी स्तर तक विभिन्न सांस्कृतिकए शैक्षणिक और जनभागीदारी वाली गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। वाद.विवाद प्रतियोगिताए निबंध लेखनए भाषणए क्विजए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 1 नवंबर से 15 नवंबर तक जनजाति गौरव वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में आदि हाट वन धन केंद्रों और जनजाति कलाकारों के उत्पादों का प्रदर्शनए चिकित्सा और स्वास्थ्य शिविरए सांस्कृतिक कार्यक्रमए भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। संगठन के वरिष्ठ मंच में युवा नेता संदीप कुलस्ते की सहभागिता पर शुभचिंतकों एवं जनजाति समाज के वरिष्ठों द्वारा उन्नति की शुभकामनाएं प्रेषित कर हर्ष व्याप्त किया है। ईएमएस/ 30/10/2025