राज्य
08-Nov-2025
...


राहुल चुनाव छोड़ छुट्टी मनाने गए पचमढ़ी भोपाल (ईएमएस) ।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इन दिनों बिहार चुनाव प्रसार में व्यस्त है। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान एक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर सियासी निशाना साधा है। सीएम डॉ.मोहन ने कहा- घोड़ी तैयार, बाराती भी तैयार, लेकिन दूल्हा भाग जाता है। उस दूल्हे का नाम राहुल गांधी है, जो बिहार विधानसभा चुनाव से भागकर मध्यप्रदेश के पंचमढ़ी में छुट्टियों के मजे ले रहे हैं। उन्होंने कहा- वाह रे दूल्हा, वाह रे बाराती और वाह रे कांग्रेस। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने के लिए पचमढ़ी में हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा तंज कसा हैं। पिपरा विधानसभा की जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है। उन्होंने कहा कि इसका उदाहरण देखिए, राहुल गांधी बिहार में चुनाव प्रचार करने के बजाय मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में छुट्टियां मनाने गए हैं। अरे भाई! चुनाव के समय मैदान में नहीं रहोगे, और हारने के बाद बोलोगे कि बेईमानी हो गई! डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस में अब संघर्ष की ताकत नहीं बची है। आपमें दम ही नहीं है मैदान में आने का, इसलिए पहले ही मैदान छोड़ दिया। उन्होंने जनसभा में लोगों से अपील की कि वे विकास और स्थिरता की राजनीति को चुनें और उन दलों से सावधान रहें जो केवल चुनावी मौसम में जनता को याद करते हैं। कांग्रेस ने पाप किया सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन कल्याण के लिए-किसान कल्याण के लिए सरकार चला रहे हैं। सीमा पर जवान और खेत पर किसान, दोनों की भूमिका बराबर है। सीमा पर जवान जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं। वहीं, किसान खेतों में पसीना बहाकर अन्न उगाते हैं। जब किसानों के सम्मान की बात होती है तो मैं कांग्रेस और उनके साथियों से पूछना चाहता हूं कि आप लंबे समय तक सरकार में रहे, लेकिन आपने कभी किसी किसानों का सम्मान नहीं किया, उनका भला नहीं किया। उन्हें कभी सम्मान निधि नहीं दी। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस के पाप हैं जो उनके सिर चढक़र बोल रहे हैं। जबकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने घर बैठे किसानों को सम्मान निधि दी। एनडीए ने किसानों का किया। हमारी सरकार सीमा पर तैनात जवान के साथ भी बराबरी से काम करती है। आज भारत बदल चुका है सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज पूरे देश में लाल सलाम को आखिरी सलाम करने का समय आ गया है। अब नक्सलवाद के खात्मे का समय आ गया है। इसी तरह अगर देश में कोई आतंकवाद की घटना घट जाए, तो हमारी सेना दुश्मन को घर में घुसकर मारती है। आज हिंदुस्तान पूरी तरह बदल चुका है। अब अगर पाकिस्तान गोली चलाता है, तो हमारा देश उसी भाषा में जवाब देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय सैनिकों के सिर काटकर पाकिस्तान के लोग अपने साथ ले जाते थे, तब उनके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौन ही रहते थे। जब उनसे कोई पूछता था कि तो वो कहते थे कि हम क्या करें। हम कुछ नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस बात पर कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए, उन्हें डूब मरना चाहिए। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने तीन-तीन बार दुश्मन(पाकिस्तान) को घर में घुसकर मारा है। कांग्रेस पर बोला हमला मध्यप्रदेश के मुखिया ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने भी धर्म-अर्धम के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि कोई अन्याय करे तो उसे उसकी जबान में ही जवाब दें, उसे बर्दाश्त करने की आवश्यकता नहीं है। देश तब मजबूत होता है जब उसके नागरिकों की के नागरिकों की सुरक्षा की जाए और हर वर्ग पर ध्यान दिया जाए। केंद्र सरकार सभी वर्गों के कल्याण के साथ कार्य करते हुए भारत को सशक्त बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश का प्रत्येक गरीब, किसान आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पप्पू को समझ नहीं आया कि चुनाव कैसे होता है। कांग्रेस के इतने बड़े नेता हैं राहुल गांधी। उन्हें जरा भी समझ नहीं है। चुनाव बिहार में है और वो मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में छुट्टियां मना रहे हैं। बिहार चुनाव में कांग्रेस की हालत बिन दूल्हे की बारात की तरह है। उनका दूल्हा तो भागकर छुट्टियां मना रहा है। कांग्रेसियों ने छठ महापर्व को ड्रामा बताया और बिहार के लोगों का अपमान किया। आप सभी याद रखें 11 नवंबर को इनके एक-एक अपमान का हिसाब चुकता करना है। चुनावी मैदान से भाग रही कांग्रेस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोतिहारी जिले की पिपरा विधानसभा में कहा कि बिहार जो करता है वो सबसे अच्छा ही करता है। बिहार के लोगों की जीवटता, उनके काम करने का तरीका कुछ अलग ही है। यहां की माताओं-बहनों की साधना से पूरा माहौल आनंद में डूबा हुआ है। कांग्रेस के नेताओं को हमारे त्योहारों-देवी-देवताओं-सनातन संस्कृति से पता नहीं क्या दुश्मनी है। जब भी बोलते हैं, उल्टा ही बोलते हैं। जनता इन्हें सबक सिखाएगी। कांग्रेस ने हमेशा बिहार का अपमान किया है। बिहार के लोगों ने पूरी दुनिया में अपनी धाक और साख बनाई। हमें इस बात पर गर्व है। कांग्रेस में मैदान में आने का दम ही नहीं। उनके नेता चुनाव वाले राज्य को छोडक़र दूसरे राज्य में हैं। जब चुनाव हार जाएंगे, तो कहेंगे की वोट चोरी हो गया। सभी वर्गों का कल्याण करने वाली है एनडीए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गया जिले की बोधगया विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है। हर वर्ग का बच्चा आगे बढऩा चाहिए। हमारी सरकार सभी वर्गों का कल्याण करने वाली सरकार है। जो नेता चुनाव के पहले मैदान छोड़ दे, वह क्या जीतेगा। कांग्रेस के नेता मानसिक रूप से पहले ही बिहार का चुनाव हार चुके हैं। एनडीए के सभी नेता चुनाव को लेकर दिन-रात एक किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हारने के बाद कांग्रेस ईवीएम, चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ देगी। खैर, विपक्ष को जो कहना है कहे, जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानती है। उन्होंने कहा कि आज बिहार सुशासन का उदाहरण बना हुआ है। यहां समय के साथ-साथ बदलाव हुआ है। डबल इंजन की सरकार होगी तो विकास भी वैसे ही होगा।