राज्य
09-Nov-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में खासतौर पर सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। दिल्ली के सफदरजंग में शनिवार की सुबह इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही। दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। राजधानी दिल्ली में खासतौर पर सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। दिल्ली के सफदरजंग में शनिवार की सुबह इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही। दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकल आई और धुंध साफ हो गई। वहीं, उच्च हिमालयी क्षेत्रों की ओर से आने वाली उत्तरी पश्चिमी हवा के चलते ठंड का अहसास बना रहा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग मौसम केन्द्र में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। वहीं, आयानगर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम है। सफदरजंग में आर्द्रता का स्तर 36 से 90 फीसदी तक रहा। अजीत झा/ देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/09/नवंबर/2025