राष्ट्रीय
11-Nov-2025


अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा जैन पारणा के त्‍योहारी सीज़न के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से बांद्रा टर्मिनस एवं पालिताना/भावनगर टर्मिनस स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर स्‍पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है: 1. ट्रेन संख्‍या 09229/09230 बांद्रा टर्मिनस-पालिताना/भावनगर टर्मिनस स्पेशल [02 फेरे] ट्रेन संख्या 09229 बांद्रा टर्मिनस-पालिताना स्पेशल गुरुवार, 20 नवम्‍बर, 2025 को बांद्रा टर्मिनस से 14:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:00 बजे पालिताना पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09230 भावनगर टर्मिनस-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल बुधवार, 19 नवम्‍बर, 2025 को भावनगर टर्मिनस से 21:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, बोटाद, धोला, सोनगढ़ और सिहोर (गुजरात) स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09230 भावनगर टर्मिनस-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का भावनगर परा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्‍लास कोच होंगे। 2. ट्रेन संख्‍या 09231/09232 बांद्रा टर्मिनस-पालिताना/भावनगर टर्मिनस स्पेशल [02 फेरे] ट्रेन संख्या 09231 बांद्रा टर्मिनस - भावनगर टर्मिनस स्पेशल शनिवार, 22 नवम्‍बर, 2025 को बांद्रा टर्मिनस से 12:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:45 बजे भावनगर टर्मिनस पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09232 पलिताना-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल शुक्रवार, 21 नवम्‍बर, 2025 को पलिताना से 20:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, बोटाद, धोला, सोनगढ़ और सिहोर (गुजरात) स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09231 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर टर्मिनस स्पेशल का भावनगर परा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्‍लास कोच होंगे। ट्रेन संख्‍या 09229, 09230, 09231 एवं 09232 की बुकिंग 13 नवम्‍बर, 2025 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। सतीश/11 नवंबर