नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली ब्लास्ट केस में दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने कार धमाके के मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये, पूरी तरह से विकलांग हुए लोगों के लिए 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का ऐलान किया है। वहीं सुरक्षा कारणों की वजह से लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी बंद रहेगा। बाकी सभी स्टेशन सामान्य रूप से खुले रहेंगे, ये जानकारी डीएमआरसी ने दी है। दिल्ली ब्लास्ट पर गृह मंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंगलवार को समीक्षा बैठक कर कहा कि उन्होंने इस घटना के पीछे के हर एक दोषी का पता लगाया जाए। उन्होंने कहा कि इस हमले में शामिल हर शख्स को हमारी एजेंसियों के कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा। सरकार के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को विस्फोट संदिग्ध की घबराहट के कारण हुआ था। वह बम विस्फोट के लिए पूरी तरह तैयार नहीं था, न ही कोई क्रेटर बना था और न ही विस्फोट के साथ प्रोजेक्टाइल का इस्तेमाल किया गया था। सुबोध/११-११-२०२५