राष्ट्रीय
21-Nov-2025
...


-देश में अलग-अलग राज्यों में मुख्यमंत्रियों की सैलरी भी अलग एवं सुविधाएं नई दिल्ली,(ईएमएस)। बिहार में गुरुवार को नई सरकार का गठन हो गया। नीतीश कुमार ने फिर बिहार के सीएम पद की शपथ ले ली। नीतीश देश के पहले ऐसे नेता है जो किसी राज्‍य के सबसे ज्यादा बार सीएम बने हैं। 10 बार किसी राज्‍य के सीएम रहने का रिकॉर्ड नीतीश के नाम पर है। बिहार के सीएम को हर महीने करीब 2.5 लाख रुपए का सैलरी और भत्ते मिलेंगे। ये सिर्फ बेसिक सैलरी नहीं है, बल्कि इसमें कई चीजें जुड़ी हुई हैं- जैसे सरकारी बंगला, जेड+ सिक्योरिटी, दफ्तर चलाने का खर्चा, सरकारी गाड़ियां और विधायक भत्ता भी मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 28 राज्यों और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्रियों की सैलरी एक जैसी नहीं है। ये राज्य के बजट, आर्थिक हालात और जिम्मेदारियों पर निर्भर करती है। टॉप पर तेलंगाना है। यहां के सीएम को हर महीने 4 लाख 10 हजार रुपए सैलरी मिलती हैं। तेलंगाना का बजट मजबूत है। हैदराबाद आईटी हब है, इसलिए यहां सैलरी ज्यादा है। दूसरे नंबर पर दिल्ली है। यहां के सएम को 3 लाख 90 हजार रुपए महीना सैलरी मिलती है। दिल्ली राजधानी है। यहां का बजट कई राज्यों से बड़ा है। तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र आता है यहां के सीएम को 3 लाख 40 हजार रुपए मिलते हैं। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। वहीं यूपी के सीएम को हर महीने 3 लाख 65 हजार रुपए मिलते हैं। इसमें 1.5 लाख बेसिक पे, 90 हजार महंगाई भत्ता, 52 हजार ट्रैवल अलाउंस और बाकी अन्य भत्ते शामिल हैं। यूपी जैसे बड़े राज्य के सीएम को सरकारी बंगला, फोन बिल, गाड़ियों आदि की सुविधा भी मिलती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सीएम को करीब 2 लाख रुपए महीना सैलरी मिलती है। मिजोरम के सीएम की सैलरी 1 लाख 84 हजार के आसपास है और राजस्‍थान के सीएम की 1 लाख 75 हजार है। त्रिपुरा जैसे छोटे राज्य में तो सीएम की सैलरी 1 लाख 5 हजार 500 से भी कम है। ये फर्क राज्य की अर्थव्यवस्था दिखाता है। बड़े राज्य जैसे तेलंगाना, दिल्ली, महाराष्ट्र में सीएम की सैलरी ज्यादा है, क्योंकि वहां खर्चा और जिम्मेदारी ज्यादा है। छोटे राज्यों में कम है। नीतीश कुमार की 2.5 लाख की सैलरी भले ही सामान्‍य लगे लेकिन किसी भी राज्‍य का मुखिया होना एक संवैधानिक पद है। सीएम को बंगला, सिक्योरिटी, सरकारी फ्लीट और पूरा सचिवालय मिलता है। सिराज/ईएमएस 21 नवंबर 2025