राष्ट्रीय
21-Nov-2025
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। नौवें सिख गुरु, हिंद दी चादर गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने दो विशेष रेल सेवाओं की घोषणा की है। यह जानकारी रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दी। रेलवे का कहना है कि इन विशेष सेवाओं का उद्देश्य श्री आनंदपुर साहिब पहुँचने वाले तीर्थयात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। रेलवे ने गुरु तेग बहादुर के अमर बलिदान को नमन करते हुए कहा है, कि इस पावन अवधि में तीर्थयात्रियों की निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए 22 नवंबर 2025 से दो विशेष रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। इसमें पहली पटना साहिब स्पेशल ट्रेन है, जिसमें 22 कोच, सभी श्रेणियां शामिल की गई हैं। प्रस्थान: 23 नवंबर | सुबह 6:40 बजे | पटना पहुंच: 24 नवंबर | सुबह 4:15 बजे | श्री आनंदपुर साहिब वापसी: 25 नवंबर | रात 9:00 बजे | श्री आनंदपुर साहिब दिल्ली पहुंच: रात 11:30 बजे | पुरानी दिल्ली मुख्य ठहराव: लखनऊ, मुरादाबाद, अंबाला दूसरी पुरानी दिल्ली–श्री आनंदपुर साहिब एसी स्पेशल (दैनिक सेवा) प्रस्थान: 22, 23, 24 और 25 नवंबर | सुबह 7:00 बजे | पुरानी दिल्ली पहुंच: दोपहर 1:45 बजे | श्री आनंदपुर साहिब वापसी: प्रतिदिन रात 11:30 बजे | श्री आनंदपुर साहिब दिल्ली पहुंच: सुबह 3:15 बजे मुख्य ठहराव: सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सरहिंद, न्यू मोरिंडा विशेष रेल सेवा को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये विशेष सेवाएं भारतीय रेलवे की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं, जिसके तहत वह इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और विश्वसनीय यात्रा विकल्प उपलब्ध कराना चाहता है। उन्होंने कहा कि रेलवे को इस महत्त्वपूर्ण धार्मिक यात्रा को बढ़ावा देने में गर्व महसूस होता है। हिदायत/ईएमएस 21नवंबर25