क्षेत्रीय
21-Nov-2025
...


सतरेंगा रोड पर आवाजाही हुई प्रभावित कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार कोरबा वन मंडल में घूम रहे 51 हाथियों ने रात्रि पहर बाड़ी में घुसकर आम के पौधे और खेतों में धान फसल को चौपट कर दिया। बालको के किनारे पहुंचे 12 हाथी ग्राम चुईया से वापस ग्राम दोंदरो लौट गए। हाथियों की वजह से सतरेंगा रोड पर आवाजाही प्रभावित रही। वन विभाग की टीम आसपास के ग्रामो में मुनादी करा रही हैं। हाथी तीन दिन से बालको क्षेत्र के आसपास ही घूम रहे हैं। हाथियों की वजह से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। हाथियों के अजगरबहार होकर कटघोरा वन मंडल की ओर जाने की संभावना बलवती है। हाथी 5 किमी आगे जाने के बाद फिर लौट आए हैं। हाथियों के झुंड ने करतला रेंज में सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। ग्राम बांधापाली, सेद्रीपाली में आम के पौधों को तोड़ दिया है। सबसे अधिक डर दंतैल हाथियों से है। ग्रामीण डर से धान कटाई भी नहीं कर पा रहे हैं। 21 नवंबर / मित्तल