खेल
22-Nov-2025
...


8 मार्की खिलाड़ियों की सूची में भारत की रेणुका और दीप्ति शामिल नई दिल्ली (ईएमएस)। 27 नवंबर को यहां होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की नीलामी के लिए 8 मार्की खिलाड़ियों की सूची में दो भारतीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह भी शामिल हैं। इन दोनो के अलावा ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट भी इस सूची में शामिल हैं। डब्ल्यूपीएल नीलामी में कुल 277 खिलाड़ियों को 39 सेट में बांटा गया था। इसमें सोफी डिवाइन, सोफी एक्लेस्टोन, अमेलिया केर और मेग लैनिंग जैसी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसमें रेणुका का आधार मूल्य 40 लाख और वोल्वार्ड्ट का 30 लाख है. जबकि अन्य खिलाड़ियों का आधारमूल्य 50 लाख रुपये है। इसमें 19 खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा आधारमूल्य 50 लाख पर रखा गया है। इस समूह में दो विदेशी फोएबे लिचफील्ड और जॉर्जिया वेयरहम के अलावा भारत की हरलीन देओल, उमा छेत्री, क्रांति गौड़, प्रतीक रावल और पूजा वस्त्रकार शामिल हैं। पांचों फ्रेंचाइजी में 73 खाली स्लॉट 23 ओवरसीज हैं। 83 ओवरसीज खिलाड़ियों में से 155 अनकैप्ड हैं और चार एसोसिएट देशों के हैं। भारत के कुल 194 खिलाड़ियों ने डब्ल्यूपीएल नीलामी 2026 के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया 23, इंग्लैंड 22, न्यूजीलैंड 13, और दक्षिण अफ्रीका 11 के खिलाड़ी हैं। वहीं बांग्लादेश और श्रीलंका के तीन-तीन खिलाड़ी हैं। बाकि खिलाड़ी अमेरिका सहित उन टीमों के हैं जो टेस्ट नहीं खेलती हैं। डब्ल्यूपीएल नीलामी में बांग्लादेश की शोरना अख्तर और वेस्टइंडीज की जहजारा क्लैक्सटन सबसे कम उम्र की कैप्ड खिलाड़ी हैं। रिटेंशन के बाद फ्रेंचाइजी के पास कुल 41.1 करोड़ हैं। इनमें से यूपी वॉरियर्स ने केवल श्वेता सेहरावत को रिटेन किया है। श्वेता के पास कुल 14.5 करोड़ रुपये हैं। वहीं मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के पास 5.75 करोड़ और 5.7 करोड़ रुपये हैं। आठ राइट टू मैच कार्ड भी होंगे, जिनमें से चार वॉरियर्स के पास होंगे। गिरजा/ईएमएस 22 नवंबर 2025