राष्ट्रीय
22-Nov-2025
...


इम्फाल(ईएमएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू और हिंदुत्व पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि हिंदू नहीं रहा तो ये दुनिया भी नहीं रहेगी। ये हमारा इतिहास बता रहा है। मणिपुर की राजधानी इम्फाल में एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि हिंदू समाज दुनिया को चलाने में अहम है। कई आए, चमके और चले गए, मगर हिंदू समाज यहीं है। डॉ.भागवत ने कहा कि हिंदू समाज अमर है। बताया कि भारत ने युनान, मिस्र और रोम जैसे साम्राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, परिस्थिति का विचार सबको करना पड़ता है। परिस्थिति आती है और जाती है। दुनिया में सब देशों पर तरह-तरह की परिस्थिति आयी और गयी। कुछ देश समाप्त हो गये। यूनान- मिस्र सब मिट गये। कुछ बात है हस्ती मिटती नहीं हमारी। भारत एक अमर सिविलाइजेशन का नाम है, बाकी सब आये, चमके और चले गये, लेकिन इन सबके उदय और अस्त हमने देखे हैं। हम अभी भी हैं, और रहेंगे, क्योंकि एक बेसिक नेटवर्क ऐसा हमने बनाया है अपने समाज का। उसके चलते हिंदू समाज रहेगा। हिंदु नही रहेगा तो दुनिया नंही रहेगी, क्योंकि ये धर्म नाम की चीज है, जिसका मैंने उल्लेख किया।समय-समय उसको जीकर दुनिया को देना, ये हिंदु समाज ही करेगा। उसका ये ईश्वर प्रदत कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा, ‘इतने बड़े-बड़े नक्सलवादियों का द एंड हो गया, क्योंकि समाज ने तय किया अब बहुत हो गया। अब नहीं सहेंगे। समाज पैसिव नहीं रहा। जो ताकतें इसके विरुद्ध में हो सकती थीं, उनके साथ समाज हो गया। उनका बल बढं गया, इन पर कंट्रोल हो गया, ये प्रक्रिया सतत चलती है। ब्रिटिशों के साम्राज्य में सूर्य अस्त नहीं होता था। भारत में उनके सूर्य की अस्त की शुरुआत हो गई। 90 साल पहले 1857 से 1947 तक हमने स्वतंत्रता का प्रयास किया। लंबे समय तक हम सब लोग स्वतंत्र होने के लिए लड़ते रहे। वो आवाज दबने कभी नही दी। कभी कम हो गई और कभी बढ़ गई मगर दबने नहीं दी। इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि मणिपुर में सरकार अवश्य होनी चाहिए और सरकार बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भागवत ने यहां एक संवाद कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति के सवाल का जवाब देते हुए कहा, सरकार और पार्टियों के मामलों में मैं बहुत हस्तक्षेप नहीं करता, लेकिन मणिपुर में सरकार अवश्य होनी चाहिए और मेरी जानकारी के अनुसार, इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं। वीरेंद्र/ईएमएस/22नवंबर2025