राष्ट्रीय
23-Nov-2025
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पासपोर्ट बनवाना अब पहले जैसा मुश्किल काम नहीं रहा है। अगर आपके पास सभी जरूरी कागजात हैं, तब आप चुटकियों में बनवा सकते है। हालांकि अगर नाम की स्पेलिंग में एक भी शब्द इधर से उधर है, जरूर आपको परेशानी होगी। पर किसी का ‘सिंगल वर्ड’ का नाम है यानी उसके नाम में लास्ट नेम नहीं है, तब क्या पासपोर्ट बनवाने में परेशानी आ सकती है? आवेदन करते समय अंतिम नेम में क्या भरना होता है? इसके बारे में विदेश मंत्रालय के अधिकारी सबकुछ बता रहे है। पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय नाम भरने के लिए तीन ब्लॉक दिए होते हैं, पहला फर्स्ट नेम, दूसरा मीडल नेम और तीसरा अंतिम नेम। मौजूदा समय मीडिल नेम काफी कम लोगों का होता है लेकिन फर्स्ट और अंतिम नेम होता है। लेकिन कई लोग जिनका अंतिम नेम किसी भी आधिकारिक कागजात में दर्ज नहीं होता है। इसके बाद इसतरह के लोगों के मन में अप्लाई करते समय लास्ट नेम को लेकर सवाल उठता है। विदेश मंत्रालय के आईएफएस अधिकारी बताते हैं कि अगर किसी का आधिकारिक कागजात में सिंगल नाम है तब वहां सिंगल नेम ही भर सकता है। पासपोर्ट भी सिंगल नेम से बन जाएगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि सभी पासपोर्ट के लिए जरूर कागजात में एक ही जैसा नाम होना चाहिए। इस तरह पासपोर्ट आवेदन करने से बनने तक में कोई परेशानी नहीं आएगी। इसतरह के लोगों को दो जगह परेशानी आ सकती है। कई देशों के वीजा आवेदन करते समय अंतिम नाम लिखना जरूरी होता है। उसके बगैर फार्म पूरा नहीं होगा और आप फार्म को सम्मिट नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा फ्लाइट का टिकट बनवाते समय भी इन लोगों को परेशानी से रूबरू होना पड़ता है। क्या है इसका समाधान आईएफएस अधिकारी ने बताया कि जिस देश में वीजा अप्लाई करते समय फर्स्ट और लस्ट नेम अनिवार्य है, वहां पर दोनों जगह फर्स्ट नेम ही भरना होगा। उदाहरण के लिए किसी का नाम सिर्फ सिद्धार्थ है तो उसे फर्स्ट और लास्ट दोनों नेम में सिद्धार्थ भरना होगा। आशीष/ईएमएस 23 नवंबर 2025