क्षेत्रीय
23-Nov-2025
...


- कॉलोनी ग्रुप में अपने खिलाफ कमेंट करने से आया गुस्सा भोपाल(ईएमएस)। नये शहर के दानिश कुंज कोलार इलाके में रहने वाले एक वृद्व साथ आर्मी में बतौर मेजर पदस्थ पड़ोसी विवेक पांडे ने मारपीट कर दी। बताया गया है कि कॉलोनी ग्रुप में वृद्व द्वारा अपने खिलाफ किये गये कमेंट को लेकर उन्हें गुस्सा आ गया। मेजर वृद्व के घर पहुचें और गाली-गलौच करते हुए उनके चेहरे पर मुक्का मारकर घायल कर दिया। घायल वृद्व की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनी के मकान नंबर डीके 2/99 में रहने वाले गोरेलाल पांडे (66) मध्य प्रदेश पाठय पुस्तक निगम से रिटायर्ड हैं। उनके पड़ोस में आर्मी में मेजर रेंक पर पदस्थ विवेक पांडे रहते हैं। एसआईआर सर्वे को लेकर उनकी कॉलोनी के ग्रुप में एक पोस्ट डाली गई थी। इस पोस्ट पर गोरेलाल की ओर से विवेक के नाम को टैग कर कमेंट्स किया गया था। इस कमेंट्स के कुछ समय बाद ही गुस्साये विवेक शनिवार की रात करीब 8 बजे उनके घर जा पहुंचे। विवेक ने उनके घर के दरवाजे पर दस्तक दी, तब उनकी पत्नी ने गेट खोला। विवेक ने उनसे वोटर लिस्ट चेक करने की बात कहते हुए गोरेलाल से मिलने की बात कही। गोरेलाल बाहर आ रहे थे, उन्हें देखते ही विवेक अंदर घुसा और गाली गलौच करते हुए पहले उनके चेहरे पर थप्पड़ और फिर मुक्का मारा जिससे वह जमीन पर गिर गये। इसके बाद विवेक ने उनके साथ मारपीट की यह देख उनकी पत्नि ने मदद के लिये तेज आवाज में पड़ोसियो को आवाज लगानी शुरु की। पत्नि को शोर मचाता देख विवेक शिकायत करने पर उन्हें मारने की धमकी देकर वहॉ से भाग गया। घटना में वृद्व के जबड़े और हाथ पांव में चोट आई हैं। बाद में फरियादी थाने पहुचें जहॉ रात में ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है की मामले की जॉच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। जुनेद / 23 नवंबर