क्षेत्रीय
26-Nov-2025
...


देवरी/सागर ईएमएस। शास. नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में 26 नवम्बर बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय ज्ञान परम्परा, एनसीसी, एनएसएस और स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे के मार्गदशन में भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ प्रभारी शिवलाल अहिरवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान दिवस प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को इसलिए मनाया जाता है ताकि संविधान के मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके। एनसीसी अधिकारी भगवत सिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे विशाल संविधान है। संविधान हमें अपने विचार, अभिव्यक्ति, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता देता है। संविधान भारत को एकता के सूत्र में बांधने और समानता से जीने का अधिकार देता है। हम सभी को संविधान का सम्मान करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. ओमना सेनानी ने भी भारत के संविधान के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भारतीय संविधान के अंतर्गत मौलिक अधिकार विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कु. भूमिका प्रजापति बी.ए. प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भारतीय संविधान पर केन्द्रित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में कु. अमीषा लोधी एवं दौलत कुर्मी एनसीसी कैडेट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. किरण ठाकुर, डॉ. आशीष कुमार जैन, डॉ. महेन्द्र चौरसिया, डॉ. मनीषा पाण्डे, डॉ. शिवेन्द्र पाठक, डॉ. अनामिका पाठक, डॉ. राजेन्द्र कुमार नागेश, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद अहिरवार, डॉ. रिजवान खान, ज्योति तिवारी, आनंद भट्ट, चंदन सिंह अहिरवार, विनोद सोनी, प्रेमनारायण साहू, ज्योति सोनी, गगन खत्री, पंकज प्रजापति, अबरार खान, एवं अधिक संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। निखिल सोधिया/ईएमएस/26/11/2025