क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जागृति संकीर्तन मंडल 2 दिसंबर को दादा धुनीवालीे की बरसी पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगा। अनगढ़ हनुमान मंदिर में दादाजी दरबार में आयोजन होगा। अध्यक्ष भारत डोले ने बताया प्रात: 9 बजे दादा जी की मनमोहक झांकी के साथ उनका अभिषेक होगा। दिन भर दादा जी के नाम का जाप चलेगा। मंडल के सचिव इनोद काम्बलेे, कोषाध्यक्ष सुरेश मालवीय, गुन्टू इंगले, विनायक चन्ने, यशवंत डोले, सन्तु जैन, ओमकार चैधरी, सुरेश मानकर, श्रीराम विश्वकर्मा, राम उसरेठे, राजू इंगले ने दादाजी भक्तो को कार्यक्रम में उपस्थित रहने कहा है। ईएमएस/मोहने/ 27 नवंबर 2025