क्षेत्रीय
27-Nov-2025


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। दत्तात्रेय मंदिर समितिइस बार भी भगवान का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाएगी। 28 नवंरब से 5 दिसंबर तक आठ दिन तक मंदिर में विभिन्न आयेाजन होंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष विश्वेन्द्र सिंह बैस ने बताया कि 28 नवंबर से प्रात: 8 बजे से प्रतिदिन श्री गुरुदेव दत्तात्रेय महाराजका पूजन अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से प्रतिदिन गुरु चरित्र कथा परायण हेागा। रात 8 बजे से राधाकृष्ण रामायण संकीर्तन मंडल भजन करेगा। 29 नवंबर को रात्रि 8 बजे से खाटूश्याम जी के भजनहोंगे। 2 दिसंबर को रात्रि 8 बजे से शिव तांडव गु्रप सोनाखार संगीतमय आरती की प्रस्तुति दी जाएगी। 4 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से श्री गुरुदेव दत्तात्रेय जन्मोत्सव एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से श्री गुरुदेव का लघु रुद्र अभिषेक आरती के बाद पालकी यात्रा निकलेगी। इसके बादभंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समिति ने सभी दत्तात्रेय भक्तों से सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहने कहा है। ईएमएस/मोहने/ 27 नवंबर 2025