राज्य
28-Nov-2025
...


पटपड़गंज विधानसभा, विनोद नगर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महाराज ने किया विशाल चुनावी सभा को संबोधित देहरादून/दिल्ली (ईएमएस)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दिल्ली नगर निगम द्धडब्क्ऋ उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीताने की अपील करते हुए पटपड़गंज विधाानसभा के विनोद नगर में विशाल चुनावी सभा को संबोधिात करते हुए कहा कि उपचुनावों में केवल भाजपा के उम्मीदवारों को ही पार्षद चुनें ताकि भाजपा के सर्वांगीण विकास के एजेंडे का लाभ दिल्ली के हर वार्ड को मिल सके। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीताने की अपील करते हुए पटपड़गंज विधानसभा के विनोद नगर वार्ड नं 198 में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जलपान से पहले मतदान करें और एमसीडी उपचुनावों में केवल भाजपा उम्मीदवारों को ही पार्षद चुनें ताकि भाजपा के सर्वांगीण विकास के एजेंडे का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि एमसीडी उपचुनाव में कमल खिलाएं क्योंकि आपका एक एक वोट दिल्ली को स्वच्छ एव सुंदर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। श्री महाराज ने कहा कि अगर एमसीडी में विकास चाहिए तो भाजपा के उम्मीदवारों को जीताना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो इलाके में साफ-सफाई, सड़कें और बेसिक सुविधाओं को सही दिशा में ले जा सकती है। दिल्ली की जनता यह समझ चुकी है कि भाजपा को चुनना मतलब बेहतर रखरखाव और बेहतर विकास का चुनाव करना है। उन्होंने लोगों से विनोद नगर, वार्ड नंबर 198 से भाजपा की निगम प्रत्याशी सरला चैधरी के समर्थन में मतदान करने की अपील की और कहा कि उपचुनाव में भाजपा की जीत दिल्ली के भविष्य के लिए अहम है। जनसभा के दौरान पटपड़गंज विधाायक रविंद्र सिंह नेगी, विधाानसभा प्रभारी अनिल शर्मा, वीरेंद्र सिंह जुयाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिाकारी मौजूद थे। (फोटो-09) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/28 नवम्बर 2025