पचमढी को फिर मिलेगी एक नई पहचान नर्मदापुरम (ईएमएस)। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी के मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी विज़न के अनुरूप पचमढ़ी क्षेत्र में ग्रीन डेस्टिनेशन्स सर्टिफिकेट एवं अवार्ड कार्यक्रम के तहत सतत पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। यह प्रयास पचमढ़ी को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श सस्टेनेबल टूरिज़्म मॉडल के रूप में स्थापित करने में निर्णायक सिद्ध होगा। नर्मदापुरम जिले की कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में जिले के पर्यटन स्थल पचमढी में आये दिन कुछ नया ही किया जा रहा है, जिससे यहां की प्रकर्ति ओर पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। उनकी लगातार मोनिटरिंग से आज पचमढ़ी को फिर एक मौका मिला है। इसी तारतम्य में MPT हाईलैंड होटल, पचमढ़ी में 26 एवं 27 नवंबर 2025 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की। GSTC मानकों पर विस्तृत विमर्श: कार्यशाला में GSTC (Global Sustainable Tourism Council) द्वारा निर्धारित अंतरराष्ट्रीय सतत पर्यटन मानकों और मापदंडों पर चर्चा हुई। पचमढ़ी के ग्रीन डेस्टिनेशन नामांकन (Nomination) हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं, डेटा संकलन, समुदाय की भागीदारी और मूल्यांकन बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सतत पर्यटन की दिशा में सशक्त कदम: लॉग-टर्म अहमियत: पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा, प्राकृतिक संपदाओं का संरक्षण, स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की उपलब्धता। अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं संस्कृति, शिव शेखर शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किए कि पचमढ़ी को सतत पर्यटन मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स को जोड़ा जा रहा है। ग्रीन डेस्टिनेशन्स सर्टिफिकेशन से पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लाभ और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। इस पहल से पचमढ़ी में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और आर्थिक-सामाजिक विकास को गति मिलेगी। कार्यशाला में उपस्थित सभी ने विशेष ध्यान लगाकर उसका उद्देश्य को जाना ओर सहभागिता निभाई साथ ही पचमढी को ग्रीन डेस्टिनेशन का अवॉर्ड मिले इसके लिए संकल्प लिया। कार्यशाला में हिमांशु जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी नर्मदापुरम, आकिप ख़ान एसडीएम पिपरिया जिला नर्मदापुरम, ऋषिभा नेदाम डिप्टी डायरेक्टर सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व, राहुल गजबिये CEO कंटोनमेंट बोर्ड पचमढ़ी, डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव संयुक्त संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड, आलोक सक्सेना रीजनल ऑफिस पचमढ़ी MPSTDC, कमल धूत पूर्व अध्यक्ष SADA पचमढ़ी, डॉ. नाहर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर ग्रीन डेस्टिनेशन्स, महादेवन प्रतिनिधि ग्रीन डेस्टिनेशन्स, के.के. सिंह एडवाइज़र मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड, अवनीश यादव परियोजना सहायक, मनोज ठाकुर प्रबंधक मध्य प्रदेश पर्यटन नर्मदापुरम उपस्थित रहे। इसके अलावा वन विभाग, जिला प्रशासन, होटल एसोसिएशन, एडवेंचर ऑपरेटर्स और विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। राजीव अग्रवाल / 28 नवम्बर, 2025