राज्य
28-Nov-2025


दुर्ग (ईएमएस)। । भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललितचंद्राकर ने आज रुआबांधा सेक्टर स्थित नारी जागरण केंद्र में भाजपारिसाली एवं मरोदा–पुरैना मंडल में स्ढ्ढक्र विशेष गहन एवं पुनरीक्षणअभियान की मंडल स्तरीय आयोजित बैठक में शामिल हुआ। बैठक के दौरान सभीपदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने हेतु आवश्यकमार्गदर्शन प्रदान किया गया कि स्ढ्ढक्र फॉर्म निर्धारित समय-सीमा केभीतर जमा हों, प्रत्येक मतदाता का नाम केवल एक ही स्थान पर दर्ज हो, 18वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं तथा नवविवाहित बहनों के नाम भी मतदाता सूचीमें समुचित रूप से जोड़े जाएँ और सभी प्रविष्टियाँ पूर्णत: सही, सटीक एवंत्रुटिरहित रहें। मतदाता सूची के सुव्यवस्थित अद्यतन हेतु विस्तारपूर्वकचर्चा भी की गई।सभी बी एल ए ने अपने बूथ, वार्ड में चल रहे एस आई आर की जानकारी दी। इसअवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने एस आई आर को लेकर कार्यकर्ताओंसे चर्चा किया और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए और संगठनात्मक चर्चाकिया।इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनीएवं शिवेन्द्र परिहार, राजीव पांडे, जिला मंत्री शैलेंद्र शेंडे, मंडलप्रभारी दिनेश देवांगन, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, मरोदा–पुरैना मंडलअध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनूपम साहू, महामंत्री दशरथसाहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कंचन सिंह, पार्षद धर्मेंद्र भगत,चंद्र प्रकाश निगम, शिला नारखेड़े, सारिका साहू, ईश्वरी साहू, महिलामोर्चा मंडल अध्यक्ष रूखमणी साहू सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवंकार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी ने अभियान को सफलतापूर्वकपूर्ण करने हेतु एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। ईएमएस / 28/11/2025