:: 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस; डोल यात्रा कल सुबह पंचकुइया मोक्ष धाम जाएगी :: इंदौर (ईएमएस)। आचार्य आनंद सागर सूरीश्वर म.सा. और वर्तमान गच्छाधिपति नरदेव सागर सूरीश्वर म.सा. के समुदायवर्ती, साध्वी मनोहर इंदु हेमप्रभा श्रीजी म.सा. की सुशिष्या, साध्वी वन्दितप्रज्ञा श्रीजी म.सा. का शुक्रवार शाम को 5 बजे नवकार महामंत्र का जाप करते हुए कालधर्म हो गया। सुधर्मा स्वामी जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक श्रीसंघ की ओर से मनीष शाह ने यह जानकारी दी। साध्वीजी को आयम्बिल तप था। :: शनिवार को निकलेगी डोल यात्रा :: साध्वीजी की डोल यात्रा शनिवार, 29 नवंबर को सुबह 9 बजे चढ़ावे के बाद सुबह 10 बजे महेश नगर उपाश्रय से प्रारंभ होगी। यह यात्रा पंचकुइया मोक्ष धाम जाएगी। प.पू. साध्वी वन्दितप्रज्ञा श्रीजी ने 4 वर्ष पूर्व पालिताणा में दीक्षा ग्रहण की थी। उनका जन्म हैदराबाद के मारवाड़ी परिवार में हुआ था और उनकी आयु 89 वर्ष थी। उल्लेखनीय है कि उनकी संसारी बेटी ने भी उनसे प्रेरित होकर दीक्षा स्वीकार की है, जिनका नाम हर्षित पूर्णा श्रीजी म.सा. है। प्रकाश/28 नवम्बर 2025