गंभीर पर साधा निशाना, इन दोनो के बिना नहीं जीत पाओगे बेंगलुरु (ईएमएस)। पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा है 2027 विश्वकप में जीतना है तो विराट कोहली ओर रोहित शर्मा को टीम में रखे। श्रीकांत ने टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिस प्रकार से विराट और रोहित खेल रहे हैं उसको देखते हुए इन दोनों के 2027 विश्व कप में खेलने को लेकर कोई संशय नहीं होना चाहिए। इन दोनो ने अपने प्रदर्शन से विश्वकप के लिए जगह पक्की कर ली है। रोहित और कोहली ने मिलकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ही एकदिवसीय में 109 गेंद में 136 रन बनाये थे। जिससे भारतीय टीम एक बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। कोहली ने 135 रन बनाए और अपना 52 शतक लगाया। इससे वह एकदिवसीय में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये जबकि रोहित ने भी तेजी से 57 रन बनाए और इस दौरान एकदिवसीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इसी को देखते हुए श्रीकांत ने कहा कि इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के बिना भारत भारतीय टीम विश्वकप नहीं जीत सकती। श्रीकांत ने कहा, “कोहली और रोहित शीर्ष स्तर पर खेल रहे हैं। इन दोनों के बिना 2027 विश्व कप की योजना सफल नहीं रहेगी। आपको इन दोनो की ही जरुर है और इस पर कोई सवाल नहीं उठना चाहिए। श्रीकांत ने दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस की भी तारीफ की, जो 37 और 38 साल के हैं और केवल एक ही प्रारुप खेल रहे हैं। साथ ही कहा कि इन दोनो ने रनों के साथ ही फिटनेस पर भी काफी काम किया है। ईएमएस 01 दिसंबर 2025