राष्ट्रीय
नालंदा(ईएमएस)। बिहार में नई सरकार बनने के साथ बुलडोजर एक्शन जारी है। राज्य के 9 जिले पटना, गोपालगंज, छपरा, मोतिहारी, भागलपुर, समस्तीपुर, नालंदा, कटिहार और बेगूसराय में सुबह से बुलडोजर चल रहा है। मोतिहारी में 6 पक्के मकानों को गिराया गया है। नालंदा की बिहार शरीफ नगर निगम के सोहसराय इलाके से भी आज अतिक्रमण हटाया गया। सडक़ पर लगे शेड और चबूतरों को हथौड़े से तोड़ा गया। भागलपुर में पुलिस ने माइकिंग कर दुकानदारों को खुद सडक़ों से हटने को कहा। बेगूसराय में लोहिया नगर झोपड़पट्टी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। इधर, पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ समस्तीपुर में माले ने प्रदर्शन किया है। विनोद उपाध्याय / 03 दिसम्बर, 2025