क्षेत्रीय
04-Dec-2025
...


बिलासपुर (ईएमएस)। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओखर के प्राचार्य रामेश्वर गुप्ता तथा हाई कोर्ट स्कूल बहतरा के प्राचार्य पी. एस. भट्टाचार्य का शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य काशीराम रजक ने अतिथियों को बुके, साल, श्रीफल और मिठाई भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ दोनों प्राचार्यों का अभिनंदन किया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। लगभग 12 वर्षों के बाद शिक्षा विभाग द्वारा व्याख्याताओं को पदोन्नति प्रदान की गई है। एल.बी. संवर्ग के व्याख्याताओं के लिए यह अवसर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अपने 30 वर्ष के सेवाकाल में उन्हें पहली बार पदोन्नति का लाभ मिला है। इस उपलब्धि ने शिक्षकों में नया जोश और प्रेरणा भर दी है। पदोन्नत व्याख्याताओं ने कहा कि वे अपने नए पदस्थापन विद्यालयों में पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए शैक्षणिक उन्नयन में योगदान देंगे। उनका मानना है कि इस निर्णय से विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था में निश्चित रूप से सकारात्मक और अभूतपूर्व सुधार देखने को मिलेगा। समारोह ने शिक्षा जगत में नए उत्साह का संचार किया। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 04 दिसंबर 2025