देवरी/सागर (ईएमएस)। म.प्र. शासन के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत 05 दिसम्बर शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे के निर्देशन में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रेड रिबन क्लब प्रभारी शिवलाल अहिरवार ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 2025 की थीम “व्यवधान पर विजय, एड्स प्रत्युत्तर में सुधार“ है, जो एचआईवी/एड्स रोकथाम और नियंत्रण पर केंद्रित है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से एचआईवी/एड्स रोकथाम के उपाय सिखाने और समानता सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है। विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में कु. भूमिका प्रजापति बी.ए. प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, कु. संगीता कुर्मी बी.ए. प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं भूपेन्द्र अहिरवार बी.ए. प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता में राजवीर परिहार बी.कॉम. तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, अक्षय पाण्डे बी.ए. तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं आशीष कुर्मी बी.ए. प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन डॉ. मनीषा पाण्डे एवं आभार डॉ. लक्ष्मी प्रसाद अहिरवार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. जी.आर. चौहान, डॉ. कलम सिंह डुडवे, डॉ. आशीष जैन, डॉ. अनामिका पाठक, डॉ. शिवेन्द्र पाठक, डॉ. महेन्द्र चौरसिया, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. रिजवान खान, डॉ. राजेन्द्र नागेश, राजेश गिरवाल, ज्योति तिवारी, आनंद भट्ट, चंदन सिंह अहिरवार, प्रेमनारायण साहू, एनएसएस व रेड रिबन क्लब के कैडेट एवं अधिक संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। निखिल सोधिया/ईएमएस/05/12/2025