क्षेत्रीय
09-Dec-2025
...


*एक की मौत नो घायल चार गंभीर* नैनपुर (ईएमएस) इस समय रफ्तार का कहर कुछ ऐसा कहर धाढा रहा है कि आए दिन अखबार की सुर्खियों में दुर्घटना मौत के समाचार प्रमुखता से छाए हुए हैं वाहन चालक अपने वाहन को बेहद तेज रफ्तार से चला रहे हैं वही खराब सड़के भी इस दुर्घटना के लिए उतनी ही जवाबदार बताई जा रही है ! नैनपुर के निकट मंडला सड़क मार्ग पर समनापुर ग्राम में देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 709 मालवाहक और बुलेरो वाहन की आमने सामने से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना गंभीर था, कि दोनों ही वाहन के सामने से परखच्चे उड़ गये। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 9 अन्य घायल बताए जा रहे है। इसमे 5 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नैनपुर चिकित्सालय लाकर उपचार किया जा रहा है। जबकि गंभीर घायलों को अन्यत्र रेफर करने की व्यवस्था पंक्तियों के लिखे जाने तक बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि बुलेरो में कुल 12 सवार यात्री मंडला से सामाजिक कार्यक्रम करके लौट रहे थे। जबकि 709 मालवाहक वाहन मंडला की ओर जा रहा था। बुलेरो में सवार यात्री सिवनी जिले से मालहनवाड़ा के बताए जा रहे हैं। जिसमे मृतक का नाम रंगलाल सिप्पी छपारा सिवनी का बताया गया है। बुलेरो का चालक मनीष भलावी घायलों में शामिल है। जबकि अन्य घायलों में जयंती मरावी पति लालचंद मरावी 40 वर्ष मालहनवाड़ा, लालचंद मरावी पिता सकल मरावी मालहनवाड़ा, अनीता मरावी पति लीलाचंद 50 वर्ष छपारा, सायना मरावी पुत्री लालचंद 18 वर्ष, लीलाचंद मरावी, शहनाज, मीनेष मालती 27 वर्ष, फागवती सिप्पी पति रंगलाल 55 वर्ष, हरिचंद्र मरावी पिता सकल मरावी 55 वर्ष के नाम शामिल है। हादसे की जानकारी लगते ही नैनपुर पुलिस बल दुर्घटना स्थल पर पहुंचा। जहां से फौरी तौर पर राहत और बचाव कार्य के साथ घायलो को ततकाल सिविल अस्पताल नैनपुर में भर्ती कराया गया वहीं चार गंभीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जबकि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर भी मौत हो गई है! ईएमएस/मोहने/ 09 दिसंबर 2025