समाज के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न समितियों का हुआ गठन, नवीन पदाधिकारियों ने लिया संकल्प - नवीन पदाधिकारी। शाजापुर (ईएमएस)। स्थानीय नई सड़क स्थित सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला परिसर में श्री गोविंद माधव सहस्त्र औदीच्य सामाजिक संस्था समिति की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष विजय आचार्य ने समाज की नई कार्यकारिणी में 40 सदस्यों की घोषणा करते हुए उन्हें दायित्व सौंपा। कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि एवं समाज के संरक्षक डॉ. एल.एन. व्यास, हरिनारायण शर्मा, राजेंद्र भट्ट, मिलन भट्ट, कृष्ण मुरारी शर्मा, इंदौर से विशेष रूप से आए महासभा के प्रत्याशी प्रवीण रावल द्वारा समाज के ईष्टदेव भगवान गोविंद-माधव के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया। अतिथियों का मंचासीन होने के बाद समाजजनों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रवीण रावल ने समाज के आर्थिक और सामाजिक विकास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों से ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को पदभार पत्रक प्रदान किए गए। इन्हें मिली नवीन कार्यकारिणी में जिम्मेदारी बैठक में अध्यक्ष विजय आचार्य द्वारा घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिवेदी, महेश शर्मा, मधुसूदन शर्मा को बनाया गया। वहीं समन्वयक देवेंद्र पाठक, सचिव, गोविंद भट्ट, सह-सचिव रितेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक भट्ट, प्रवक्ता हेमेंद्र व्यास, कार्यालय मंत्री जलज ठाकुर, विधि प्रकोष्ठ प्रफुल कुमार शर्मा, विधि सलाहकार रोहित भट्ट को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त वर्ष भर आने वाले त्योहारों और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सामाजिक उत्सव समिति का भी गठन किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रवीण शर्मा ने माना। ईएमएस/राजेश कलजोरिया/ 09 दिसंबर 2025