क्षेत्रीय
10-Dec-2025
...


कोरबा (ईएमएस) छत्तीसगढ़ प्रशासन अंतर्गत शासकीय कार्य में कसावट लाने हेतु 8 डीएसपी की तबादला सूची जारी की गयी हैं। जिसमे कोरबा जिला भी प्रभावित हुआ हैं। जारी नई तबादला सूची के अनुसार 8 डीएसपी का तबादला किया गया हैं। यह आदेश देर रात जारी हुआ हैं। जिसमे राज्य सरकार द्वारा 8 नई डीएसपी की पोस्टिंग की गई। राज्य सरकार ने उप पुलिस अधीक्षकों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की गयी हैं। उक्त जारी सूची में सुमन जायसवाल को जांजगीर से राजनांदगांव भेजा गया। आकाश चौधरी को बस्तर से बिलासपुर, दानेश्वर प्रसाद साहू को मुंगेली से दुर्ग, निशांत कुर्रे को बिलासपुर से अंबिकापुर, अजय कुमार नागवंशी को बस्तर से रायगढ़, अमित कोसमा को कांकेर से रायपुर, सुमित चंद्रा को कोरबा से बस्तर, आस्था शर्मा को राजनांगांव से कोरबा भेजा गया हैं।